राजोेरी। बाल श्रम और बेघर बच्चों की समस्याओं से निपटने के लिए समाज कल्याण विभाग की टीम ने मिशन वात्सल्य के तहत राजोेरी के मुख्य बाजार में अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बाल श्रम में लगे 6 बच्चों और भीख मांगने वाले 2 बच्चों को बाल कल्याण समिति राजोेरी के समक्ष पेश किया गया।
यह पहल समाज कल्याण आयुक्त सचिव शीतल नंदा के निर्देश पर और उपायुक्त अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अब्दुल रहीम के नेतृत्व में शुरू की गई। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना है।
इस अभियान में बाल कल्याण समिति, पुलिस, श्रम विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।
सीडब्ल्यूसी राजोेरी की अध्यक्ष प्रीति संताल ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बच्चों के पुनर्वास का निर्देश दिया, ताकि उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। श्रम निरीक्षक नीरज कुमार ने नियोक्ताओं को मौके पर ही नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि लागू कानूनों के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के बारे में बोलते हुए डीसीपीओ अब्दुल रहीम ने इस तरह की पहल के माध्यम से बाल श्रम और भीख मांगने की समस्या से निपटने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुनर्वास के महत्व और प्रभावित बच्चों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।