फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: स्कूलों के पिकनिक पर जाने पर लगा प्रतिबंध

Thu, 14 Nov 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी विशंभर दास ने बुधवार को एक आदेश जारी कर जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के पिकनिक पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर जिले के सभी जोनल एजुकेशन अधिकारियों, सरकारी स्कूलों के हेड मास्टरों प्रिंसिपल और निजी स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किया कि है कि वह किसी भी हालत में बच्चों को कहीं भी एक दिवसीय पिकनिक पर लेकर नहीं जाएंगे। आदेश में यह भी साफ-साफ लिखा है कि यदि कोई स्कूल अपने स्तर पर आदेश का उल्लंघन करते हुए पिकनिक पर जाता है और कोई गड़बड़ी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रबंधक पर होगी। जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग इसका जिम्मेदार नहीं होगा। वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रोे में कहीं न कहीं संदिग्ध लोगों के घूमने की या संदिग्ध गतिविधि की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें