फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में आरएसएस का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को डूंगी खंड में पथ संचलन किया। इसमें डूंगी खंड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पंथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डूंगी मंदिर के प्रांगण में स्वयं सेवक और संघ के कार्यकर्ता एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया। इसके बाद डूंगी से निकल कर विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रतिनिधि रजनीश, रोहित और राजकुमार ने बताया कि पथ संचलन संगठन द्वारा देश भर में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो विजयदशमी के अवसर पर या उसके आसपास आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ की स्थापना दिवस के बारे में बताया। कहा कि किस प्रकार और किन परिस्थितियों में डाॅ. हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने स्थापना के 100वें साल में प्रवेश करने जा रहा है, यह एक ऐतिहासिक पल है। 2025 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी, यह संगठन अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें