फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जीएमसी राजोरी में बीमार महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट पुलिस थाने के तहत आने वाले सरूला गांव की एक बीमार महिला की वीरवार को जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जीएससी में हंगामा कर दिया। नारेबाजी कर डॉक्टरोें पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, मौके पर मौजूद जीएमसी राजोेरी की पुलिस चौकी में तैनात पुलिस जवानों ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नसीम बेगम पिछले कुछ समय से जीएमसी राजोरी में उपचाराधीन थी। वीरवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मृतक महिला के परिजनोें ने जीएमसी में हंगामा मचा दिया।
महिला के जीजा मोहम्मद अफजल ने बताया कि डॉक्टरोें ने महिला का ठीक से उपचार नहीं किया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए कहा गया। ऑक्सीजन सिलिंडर भी लाया गया लेकिन फिर भी डॉक्टरोें ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में उपलब्ध एक महिला डॉक्टर को बीमार महिला की जांच करने के लिए कहा तो बोली, जो होता है, होने दो। मैं अन्य मरीजों की जांच कर रही हूं। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई।



दुर्व्यवहार की जांच होगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी : प्रिंसिपल
जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एएच भाटिया ने कहा कि रोगी को जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया गया था। वह मेटास्टेसिस के साथ स्तन कैंसर से पीड़ित थी। साथ ही शुगर और हाई ब्लड प्रेशर से भी ग्रस्त थी। मरीज को ऑक्सीजन दी गई थी और मृत्यु के समय ऑक्सीजन संतृप्ति 90 फीसदी थी। महिला को अंतिम स्टेज में जीएमसी राजोेरी लाया गया था। डॉक्टरों ने ठीक से इलाज किया। जैसे ही रोगी की सर्जन और चिकित्सक विशेषज्ञ द्वारा जांच की गई तो रोगी ने अंतिम सांस ले ली। हालांकि यदि कुछ पैरामेडिकल स्टाफ या डॉक्टरों ने दुर्व्यवहार किया है या तीमारदारों के साथ गलत भाषा का प्रयोग किया है तो इसे जीएमसी प्रशासन गंभीरता से लेगा। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें