राजोरी। डिप्टी कमिश्नर राजोेरी ओम प्रकाश भगत ने लाइन विभागों के साथ पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स यानि पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) के लिए डेटा कलेक्शन फॉर्मेट (डीसीएफ) की प्रगति पर चर्चा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पीडीआई के संकेतकों पर विस्तार से चर्चा की गई, जो विभिन्न विकास मापदंडों के आधार पर पंचायतों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं। डीसी ने बाधाओं को शीघ्र दूर करने के महत्व पर बल दिया तथा लाइन विभागों के आंकड़ों के उचित सत्यापन के बाद जिले के पीडीआई पोर्टल पर सभी संकेतकों को समय पर निरीक्षण के लिए विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर जोर दिया।
पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार पंचायतों के प्रदर्शन को मापता है। यह पंचायतों की विकास स्थिति का समग्र और साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन प्रदान करता है। इसमें उनकी ताकत और कमजोरियों पर प्रकाश डाला जाता है। पीडीआई 9 विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जेजेएम, आरडीडी, राजस्व, पुलिस, आईसीडीएस और एफसीएस एंड सीए से विभिन्न विकासात्मक मापदंडों के आधार पर पंचायतों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।
बैठक में जीएम डीआईसी फरीद कोहली, सीपीओ मकसूद अहमद, एसीपी शेराज चौहान, डीपीओ मोहम्मद नवाज चौधरी, सीईओ शिक्षा मोहम्मद मुश्ताक, एडी एफसीएस एंड सीए रोहित कुमार, ईएक्सईएन जलशक्ति राजोेरी, डीएसपी लतीफ अहमद, अश्विनी शर्मा, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।