फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी: खून से सने पैरों के निशान मिले, एके-47 राइफल भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सुंदरबनी में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कराने की कोशिश नाकाम किए जाने के दूसरे दिन तलाशी अभियान में खून से सने निशान मिले हैं। एक एके-47 राइफल और मैगजीन भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि सतर्क जवानों की फायरिंग से भागते आतंकियों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के नथुआ टिब्बा इलाके में चलाए गए व्यापक तलाशी अभियान के दौरान इलाके में खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को पीछे हटते समय गंभीर चोटें आई होंगी। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और आपूर्ति का जखीरा बरामद किया। इसमें एक एके-47 राइफल, गोलियों से भरी दो मैगजीन, तीन रकसैक, कंबल, राशन और कपड़े शामिल हैं।



अधिकारियों ने बताया कि व्हाइट नाइट कोर के अंतर्गत क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन के सैनिकों की ओर से शुरू किया गया यह अभियान जारी है। आगे घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बनाए रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें