फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सुंदरबनी मे घुसपैठ का प्रयास विफल करने के बाद जीओसी ने किया क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास को विफल करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से शुक्रवार को सेना की वाइट नाईट कोर के जीओसी ने क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा मेंढर सेक्टर के बाल्नोई क्षेत्र में पहुंचे। यहा उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल के साथ तैनात सैनिकों की घुसपैठ-रोधी स्थिति और ऑपरेशनल तैयारी का आकलन किया। इसके बाद जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया ताकि वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जा सके। जीओसी ने सेना के सतर्क जवानों की पीठ थपथपाई। उन्हें और अधिक सतर्क रह कर दुश्मन की हर नापाक चाल को विफल करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मौजूद फील्ड़ कमांडरों ने जीओसी को नियंत्रण रेखा के उस पार से होने वाली घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम बनाने के लिए तैयारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें