फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी शहर का डीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी राजोरी मोहम्मद ऐजाज असद ने राजोरी टाउन में पार्किंग , लेन व ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए राजोरी शहर का व्यापक दौरा किया।
विज्ञापन

डीसी द्वारा निरीक्षण किए गए प्रमुख विकासात्मक कार्यों में बेला कॉलोनी में सार्वजनिक पार्क का निमार्ण, बेला कॉलोनी में जल निकासी प्रणाली का निर्माण, बस स्टैंड की स्थापना और बेला रोड का ब्लैकटॉपिंग और पुराने बस स्टैंड का ब्लैकटॉपिंग शामिल है। बेला कॉलोनी में सार्वजनिक पार्क में फूल आदि लगाने का काम जल्द पूरा करने के लिए डीसी ने फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी को स्पष्ट रूप से परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। वहीं अब्दुल्ला ब्रिज से अस्पताल चौक तक बनी वैकल्पिक सड़क को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने पीडब्लूडी अधिकारियों को सड़क के साथ उचित जल निकासी प्रणाली के साथ सड़क का ब्लैकटापिंग शुरू करने का निर्देश दिया।
ट्रैफिक भीड़ को कम करने के लिए सड़क का निर्माण किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वैकल्पिक डबल लेन अब्दुल्ला पुल का काम पूरा हो जाने के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण सड़क होगी। वहीं बेला के पास अवैध निर्माण पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तहसीलदार राजोरी और ईओ नगर पालिका राजोरी को निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति उल्लंघन करता पाया जाता है और निर्माण कार्य को रुकवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और अवैध अतिक्रमण हटाएं। डीसी ने बेला कॉलोनी में बस स्टैंड के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी दौरा किया और पिछले दौरे के दौरान इसे लक्षित करने के लिए सुरक्षा बंद के निर्माण के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने पीडब्ल्यूडी और आई बाढ़ नियत्रण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए और नई सुविधा को कार्यात्मक बनाने पर जोर दिया। वहीं डीसी ने ईओ नगरपालिका को मुख्य बाजार क्षेत्र में टाइल का काम शुरू करने और बजार क्षेत्र के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था के संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था बहुत खराब है और बरसात के मौसम में पानी ओवरफ्लो हो जाता है और इस तरह से नालियां आने-जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें