फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जामोला गांव में शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के जामोला गांव में रविवार तड़के एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों को उसे बुझाने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। राजोरी से दमकल को सूचित किया गया। दमकल वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि दुकान मालिक को लाखों के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें