फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बुधल के डंडोत में गहरी खाई में गिरी मारुति ईको, रियासी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी टेलीकॉम में कंपनी में कार्यरत था मृतक, सांगरेली पहाड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। जिले के बुधल पुलिस थाने के अंतर्गत डंडोत इलाके में एक मारुति ईको गहरी खाई में गिर गई। हादसे में रियासी जिले के एक युवक की मौत हो गई। मृतक एक निजी टेलीकॉम कंपनी के टावर पर कार्यरत कर्मचारी था। हादसा शनिवार देर रात करीब 10 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार रियासी जनपद की तहसील चसाना के बोहरा गांव निवासी गगनदीप सिंह (27) पुत्र स्वर्ण सिंह शनिवार देररात मारुति ईको से बुधल से बोहरा स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बुधल के डंडोत के सांगरेली पहाड़ के समीप रात करीब 10 बजे के आसपास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद ईको सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों युवक को मृत लाया गया करार दे दिया। प्रारंभिक स्तर पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन से हादसा हुआ है।हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परिवार इकलौता बेटा था गगनदीप
बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह एक निजी टेलीकॉम कंपनी के साथ काम करता था और बुधल में एयरटेल के टावर पर तैनात था। वह परिवार का इकलौता बेटा था और उसका एक पांच माह का बच्चा है, जिसके सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवारजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें