फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुंछ-पीर पंजाल के दुर्गम इलाकों में BRO ने सड़क निर्माण को दी रफ्तार, बुद्धल से समोटे तक अब सफर होगा आसान

Sun, 20 Jul 2025 11:39 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

राजोरी जिले के कोटरंका, समोटे और बुद्धल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बीआरओ द्वारा टिकाऊ कंक्रीट सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह पहल स्थानीय लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
राजोरी सड़क निर्माण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के पहाड़ी इलाकों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। खासकर कोटरंका, समोटे और बुद्धल जैसे बाजार क्षेत्रों में बीआरओ तेजी से कंक्रीट सड़कें बना रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और लोगों के लिए सफर को सुगम बनाना है।

विज्ञापन




स्थानीय निवासी मंजूर नाइक ने बीआरओ की सराहना करते हुए कहा, यही है हमारे बीआरओ की खूबी। बुद्धल रोड आज राजोरी की सबसे बेहतरीन सड़कों में से एक है। जिन इलाकों में आबादी ज्यादा है और पानी की समस्या रहती है, वहां सामान्य कंक्रीट सड़कें ज्यादा समय नहीं टिकतीं। ऐसे में बीआरओ ने 1 फीट चौड़ी शानदार कंक्रीट सड़क बनाई है, जिसकी टिकाऊपन कम से कम 30 साल तक रहेगी। इससे हमें अपने इलाके में अब किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



बीआरओ के अधिकारी कमांडिंग आदित्य शर्मा ने जानकारी दी, हमारी कोशिश रही है कि सभी बाजार क्षेत्रों में पक्की कंक्रीट सड़कें बनें। हमने सभी बाधाओं को दूर करके सड़क निर्माण को सुचारू रूप से पूरा किया है।
विज्ञापन




इस सड़क परियोजना से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और अन्य सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोग बीआरओ के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें