फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बुद्धल में खाली घर में घुसे चोर, गहने, नकदी और सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गब्बर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर से नकद राशि, गहने और अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घर मालिक मोहम्मद शकूर अपने परिवार के साथ ढोक में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। जब वह लौटा तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। घर के भीतर जाकर देखा तो संदूक और अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। चोर उसमें रखी नकद राशि, कंबल, कपड़े और सोने और चांदी के गहने ले गए थे।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत जुटाए और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित मोहम्मद शकूर ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह बहुत गरीब परिवार से संबंध रखता है और उसकी चोरी के बाद उसका बहुत नुकसान हुआ है। चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसका सामान बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें