फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में इश्तार ने मारी बाजी

Sat, 30 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने नौशेरा हाफ मैराथन का शुक्रवार को आयोजन किया। झांगड स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन अंडर एजेंसी ऑफ रियासी बेस फोर्स द्वारा लाम क्षेत्र में मैराथन हुई।
विज्ञापन


इसका मकसद युवाओं का विकास उन्हें अच्छी राह दिखाना रहा। 11 किमी की दौड़ में 17 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के 163 युवाओं ने भाग लिया। नौशेरा हाफ मैराथन हैलीपेड मैदान लाम में आयोजित हुई।

इश्तार अहमद निवासी पुरवरणी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 रुपए का नकद पुरस्कार जीता। रोमी कुमार निवासी झांगड ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 3000 रुपए का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


वहीं लाम निवासी सुनील कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 1500 रुपए का नकद पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि कमांडर टाई बिग्रेड नौशरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसी के साथ 4 से दस तक की पोजीशन लेने वाले युवाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें