फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड छिपाने पर गिरी गाज

Sun, 07 Feb 2016 01:09 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दरहाल ब्लाक की एक पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक को विभागीय दस्तावेज छिपाने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना मंहगा पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दरहाल ब्लाक की पंचायत थन्नामंग सी के ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ लोगों ने बीडीओ के पास शिकायत दर्ज की थी।

सरपंचों ने शिकायत की थी कि वो मनरेगा के काम में गलत तरीके से हस्तक्षेप करते हैं। बीडीओ द्वारा प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि उक्त कर्मचारी ने कई महत्वपूर्ण रिकार्ड भी पेश नहीं किए हैं।

उससे बार-बार मांगे जाने पर भी उसने रिकार्ड जमा नहीं करवाया। इस प्रकार से मनरेगा के काम में अड़चन पैदा करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए बीडीओ दरहाल मोहम्मद सगीर ने उक्त कर्मचारी को बीडीओ कार्यालय अटैच करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने अपने निर्देश में कर्मचारी को तत्काल सारा रिकार्ड पंचायत के सेक्रेटरी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीडीओ ने एक कमेटी गठित कर जांच  करने के निर्देश जारी जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ग्राम  रोजगार सहायक के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें