फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान

Mon, 11 Jan 2016 01:39 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रविवार को बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना के एक जवान का पांव उड़ गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल पुंछ लाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। घायल लांसनायक एसआर लिम्बा सेना की 56 आर्टिलरी बटालियन में तैनात है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 11बजे नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर क्षेत्र में जोरदार विस्फोट हुआ। उसकी गूंज से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। बताया जाता है कि क्षेत्र में तैनात सेना की गोरखा रेजिमेंट के साथ अटैच आर्टिलरी बटालियन का लांसनायक एसआर लिम्बा का पांव दुश्मन के लिए बिछाई बारूदी सुरंग पर पड़ गया।

हादसा तब हुआ, जब वह अन्य साथियों के साथ अग्रिम चौकी शेर की तरफ  जा रहा था। धमाके के बाद उसके कुछ दूरी पर चल रहे साथियों ने उसे उठाकर करीबी चौकी पर पहुंचाया, जहां उसके उड़ चुके पांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पुंछ नगर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यहां देर शाम तक घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई। गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नियंत्रण रेखा के पास दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगें बारिश और भूस्खलन से अपने स्थान से खिसक कर दूसरे स्थानोें तक पहुंच जाती हैं। इसका पता नहीं होने पर कई बार जवान उसकी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें