फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला

Mon, 11 Jan 2016 01:33 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की लोरन पुलिस ने रविवार को एक भगोडे़ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचाया। उसे सोमवार को राजोरी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहमद रमजान निवासी लोरन जिला पुंछ के खिलाफ  आरपीसी की धारा 488में मामला दर्ज था। उसके मामले में पेश न होने के चलते मोबाइल मजिस्ट्रेट राजोरी ने भगोड़ा की श्रेणी में रखते हुए उसके खिलाफ  गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


राजोरी पुलिस ने पुंछ पुलिस को मामला फारवर्ड करते हुए भगोड़े को पकड़ने के लिए कहा। इस पर एसएसपी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर और डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब-उर-रहमान के निर्देश पर मामले को एसएचओ लोरन इंस्पेक्टर पृथपाल सिंह को सौंपा गया। एसएचओ लोरन ने टीम के साथ मोहमद रमजान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर सहित कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन


देर शाम तक उसे लोरन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें