फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा के नायक... अकेले दुश्मन से लड़े, तिरंगे को झुकने नहीं दिया

Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। 1947-48 के युद्ध के दौरान, जब पाकिस्तानी कबाइलियों ने नौशेरा पर आक्रमण किया, तब भारतीय सेना के वीर योद्धा नायक जदुनाथ सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी टुकड़ी के साथ मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

तीन बार दुश्मनों के हमले को विफल करने वाले नायक जदुनाथ सिंह ने तब तक लड़ाई जारी रखी जब तक उनके पास गोलियां रहीं। मगर जब गोलियां खत्म हो गईं, तो वे अकेले ही दुश्मनों से भिड़ गए और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी अद्वितीय बहादुरी और बलिदान के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया। उनकी वीरता आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें