फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्तओले पड़ने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में मंगलवार की शाम को शुरू हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है और फलों का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान बिजली गिरने से चार पशुओं की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम को करीब छह बजे अचानक मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। रास्तों पर जल भराव हो गया जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की जानकारी मिली है। ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है और फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में सेब, नाशपाती, खुबानी, अखरोट, आदि फलों का बहुत नुकसान हुआ है।
इसके साथ ही जिले की कंडी पुलिस थाने के तहत पड़ने वाली एक ढोक में बिजली गिरने से एक बक्करवाल के चार पशुओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अब्दुल रशीद नामक बक्करवाल अपने पशुओं और बच्चों के साथ ऊंची पहाड़ी की ओर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हुई और बिजली चमकने लगी। इससे उसके चार पशुओं की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें