फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राजोरी के होनहार इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना महामारी से जिले के एक इंजीनियर सहित तीन की मौत हो गई है, जबकि 64 और लोगों को इस वायरस ने संक्रमित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कोटरंका सब डिवीजन के सवाड़ी नामक एक छोटे से गांव के निवासी इंजीनियर मोहम्मद फारूक (40) की कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। फारूक पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात थे और जम्मू में कार्यरत थे। उनके एक करीबी परिजन गुफ्तार अहमद चौधरी ने बताया कि फारूक को करीब एक महीना पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव भी आई, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई, और सोमवार की रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के 64 नए मामले भी सामने आए हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 64 नए पॉजिटिव मामलों में दरहाल ब्लॉक से 27, सुंदरबनी से एक, मंजाकोट से 11, नौशेरा से नौ और कालाकोट ब्लॉक से आठ लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें