फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी का निवासी युवक बांग्लादेश मे कर रहा था एमबीबीएस की पढ़ाई

विज्ञापन
राजोरी का निवासी युवक बांग्लादेश मे कर रहा था एमबीबीएस की पढ़ाई - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी निवासी शोएब लोन बांग्लादेश के ढाका में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शोएब के पिता ने बताया कि ढाका में उसके उपचार पर लाखों रुपये खर्च हो रहे थे, अब उनके पास इतने रुपये नहीं थे कि वो बेटे का उपचार करा सकें।
विज्ञापन

कई दिनों से घायल शुएब के अभिभावकों और अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वो घायल छात्र को सरकारी खर्च पर बांग्लादेश से भारत लाएं, और उपचार कराएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने शुएब को भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सोमवार को प्रधानमंत्री के प्रयास से शोएब लोन को एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली लाया गया, और उसे एम्स अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
शोएब के पिता ने बताया कि उनके घायल बेटे को ढाका अस्पताल में देखने के लिए भारतीय राजदूत अस्पताल भी गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। घायल बेटे को उपचार के लिए दिल्ली लाने और उनके परिवार को समर्थन देने के लिए भारत सरकार विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। पीड़ित परिवार और परिजनों ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें