नौशेरा। तनाव दूर करने और स्वस्थ शरीर के लिए योगासन बहुत प्रभावी है। इसे ध्यान में रखते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग ने डिग्री कॉलेज की एनसीसी इकाई और महिला अधिकारिता प्रकोष्ठ के सहयोग से योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिल खजुरिया, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक एवं सीटीओ एनसीसी तथा प्रो. पूजा देवी, संयोजक महिला अधिकारिता प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स, छात्राओं और कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों सहित 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रो. पूजा देवी ने योग सत्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. कंवल किशोर शर्मा ने किया। डॉ. केके शर्मा ने कहा कि योग और ध्यान छात्रों को स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग विकसित करने के अलावा सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करेंगे। प्रो. पूजा ने कपालभाती, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, ब्रह्मरी, शीतली आदि जैसे प्राणायामों के महत्व के बारे में बताया। संवाद