फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों का डॉक्टर विशेषज्ञ तो है, डेंटल चेयर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पंचायत मंगलादेवी ए के सरपंच बलवंत राज की देखरेख में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें सरपंच प्राइमरी हेल्थ सेंटर सेरी में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। सरपंच ने कहा कि सेंटर में दांतों का डॉक्टर तो है, मगर डेंटल चेयर नहीं है। इसके कारण मरीज का उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते पीएचसी सेरी से एलोपैथिक डॉक्टर 7-8 माह पहले राजोरी अटैच किया गया, जिसे वापस भेजा जाए, एनआरएचएम का डॉक्टर तो मौजूद है, एक डॉक्टर से काम नहीं चल पाता, पंचायत मंगलादेवी ए, मंगला देवी बी, मंगयोट, पंचायत डींग, पंचायत मंगयोट, पंचायत गगरोट आदि के सैकड़ों लोग उपचार कराने के लिए आते हैं। इस मौके पर पंचों में किरन बाला, अशोक कुमार, विजय कुमार, बिषण दास, नायब सरपंच प्रेम सिह व राजेंद्र शर्मा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें