सत्संग, कीर्तन, भजन संध्या, पूजा-पाठ एवं हवन में बढ़ चढ़कर पहुंचे लोग
सुंदरबनी। भाखर के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर में मंगलवार को वार्षिक उत्सव पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सत्संग, कीर्तन, भजन संध्या, पूजा पाठ एवं हवन में भाग लिया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए स्थानीय पंडित अनिल खजूरिया ने बताया कि हर साल वार्षिक उत्सव पर भगवान राम की पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ करवाए जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी सैकड़ों लोगों ने हवन, यज्ञ और भंडारे में भाग लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मास्टर लालचंद शर्मा, अनिल खजूरिया, सुरेश कुमार और रवि शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में सनातन के अनुयायियों ने हवन में आहुतियां डालीं।