जम्मू-राजोरी नेशनल हाईवे स्थित धनवां क्षेत्र में रविवार को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई। गुरु रविदास सभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा धनवां के रविदास मंदिर से निकाली गई और कालीडाब क्षेत्र में संपन्न हुई।
इस अवसर पर सभा के प्रधान गोविंद राम ने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल बनाने और हर कदम पर सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु जी के बताए मार्गों पर चलना चाहिए।
सत्य, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चल कर हम गुरु जी के बताए मार्गो पर ही चल पाएंगे। इससे जीवन में खुशियां और सफलताएं हमारे कदम चूमेंगी। यात्रा मेें भारी संख्या में महिलाओं, युवतियों, बच्चों और पुरुषों ने भाग लिया।