फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा के दूसरे जत्थे का राजोरी में भव्य स्वागत

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Archive
विज्ञापन
यात्रा पूरी कर लौटे श्रद्धालुओं का भी किया आदर सत्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। पूंछ के मंडी स्थित श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 1938 यात्रियों के दूसरे जत्थे का मंगलवार को राजोरी में भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने फूल बरसा कर यात्रियों का स्वागत किया। वहीं यात्रा के पहुंचते ही बम-बम भोले के जयकारोें से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान हिंदू संगठनोें बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय युवाओं ने भी यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से पहुंचे यात्रियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर आनंद उठाया। राजोरी वासियों की ओर से मिल रहे प्रेम और स्नेह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो जम्मू-कश्मीर के प्रेम और सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं इस अवसर पर श्री भोली माता चैरिटेबल ट्रस्ट ने यात्रियों के लिए लंगर लगाया जिसमें यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं 550 यात्रियों के दूसरे जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के लिए रवाना कर दिया गया। उधर पुंछ से यात्रा कर वापस लौटे यात्रियों के पहले जत्थे का भी राजोरी पहुंचने पर यात्रियों ने भोजन ग्रहण किया और विश्राम कर राजोरी के वातावरण का आनंद उठाया और बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें