फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग से मुक्त कराई सरकारी जमीन

Tue, 13 Jan 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुराने बस अड्डे के पास बिजली विभाग के एईई कार्यालय में सोमवार की सुबह उस समय खलबली मच गई, जब कस्टोडियन विभाग की टीम भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ वहां जा धमकी।
विज्ञापन


कस्टोडियन विभाग यहां अपनी जमीन मुक्त कराने पहुंचा था, जिस पर बिजली विभाग ने अवैध कब्जा कर रखा था। अचानक पहुंची टीम को कार्रवाई से रोकने का बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने विरोध भी किया और दस्ते को वापस भेजने का प्रयास किया, एक न सुनी गई। टीम ने इस  जमीन पर बनाए गए कमरों में रखे बिजली विभाग के रिकार्ड व अन्य सामान बाहर निकाल दिया।

डिप्टी कस्टोडियन अशोक सफाया और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे ने बताया कि बिजली विभाग ने कस्टोडियन भूमि पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। विभाग को दस से अधिक बार जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी हमेशा नोटिस को टालते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक महीना पहले डीसी की ओर से भी बिजली विभाग को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसको भी नजरअंदाज किया गया। इसके बाद मजबूर होकर कस्टोडियन विभाग को पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा। टीम ने चार कमरों में रखे बिजली विभाग के रिकार्ड व अन्य सामान कमरों से बाहर निकालकर अपने ताले जड़ दिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें