फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में मौत का मामला : मृतक की पत्नी को नौकरी और एक लाख की आर्थिक मदद का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार रात को हृदय रोगी की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया था हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। शहर के वार्ड-8 निवासी सिकंदर हुसैन खान की जीएमसी में मौत के मामले में प्रशासन ने उसकी पत्नी को जलशक्ति विभाग में डेलीवेजर की नौकरी और एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को सिंकदर के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए खाक किया गया। भाई मांटू ने बताया कि रात को जब परिजन और अन्य शहरवासी जीएमसी में प्रदर्शन कर रहे थे तो देर रात करीब एक बजे एसीआर इमरान रशीद कटारिया और डीएसपी हेडक्वार्टर राजोरी मुदस्सर हुसैन जीएमसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों की बात सुनी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मृतक की पत्नी को जलशक्ति विभाग में नौकरी दी जाएगी और एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
परिवार का आरोप है कि जीएमसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस मामले की भी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सोमवार देर रात करीब दो बजे शव को घर लाया गया। मौलानाओं ने भी जीएमसी में डॉक्टरोें पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीएमसी राजेारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेहमूद अहमद ने बताया कि मृतक काफी समय से दिल के रोग से पीड़ित था। सोमवार की रात को जब उसे जीएमसी में लाया गया तो तीन डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। अगर परिवार के सदस्य कोई आरोप लगा रहे हैं तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि सोमवार रात को सिकंदर की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों की गैर हाजिरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर जीएमसी में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें