फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस चालकों को मिलीं टूल किट

Tue, 09 Feb 2016 01:16 AM IST
नौशेरा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत चालीस स्थानीय चालकों को टूल किट बांटी गई। व्हाइट नाइट कार्प्स के अधीन आने वाली तिथवाल बिग्रेड नारियां के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चालकों को सुरक्षित यातायात के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में चिंगस गांव के स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेड के कमांडर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की खस्ताहाल के चलते वाहनों को काफी क्षति पहुंचती है। सफर के दौरान वाहन खराब हो जाने की स्थिति में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

टूल किट मिलने से वाहन चालक तात्कालिक मरम्मत आदि कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेना का पूरा प्रयास है कि वह ग्रामीणों की हर संभव मदद करे।

इस मौके पर सरपंच हाजी फारूख दीन, नंबरदार सतनाम शर्मा आदि ने कमांडर से मांग की कि रछवा से नारियां मार्ग की मरम्मत कराई जानी चाहिए। वर्षों से यह मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग की मरम्मत और खोले जाने से सेना समेत ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें