फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए प्रदर्शन

Sun, 05 Apr 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरंका तहसील के डंडोत क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूूझ रहे लोगों ने शनिवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु करने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद रशीद, शाहनवाज, मोहम्मद खालिक, इकबाल लोन, रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन


बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेषकर महिलाओं और युवतियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें