फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 05 Mar 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ढांगरी क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूूझ रहे लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर लोगों ने जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

 
लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। इस अवसर पर स्थानीय निवासी राजेश कुमार, विपिन कुमार, दिलदार खान, जाकिर मिर्जा और रशद बट्ट आदि ने बताया कि एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों ने कहा किि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें