फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र में लोगों ने जहां शनिवार को प्रदर्शन कर पीएचई विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया, वहीं शहर के वार्ड नौ के निवासियों ने भी पीएचई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कंडी क्षेत्र में पिछले एक महीने से पेयजल सप्लाई ठप होने की बात कहते हुए सरपंच मनीर मिर्जा ने बताया कि पीएचई विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार स्थानीय स्तर पर सप्लाई सुचारु बनाने के लिए गुहार लगाने के बाद भी किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।
विज्ञापन

 
सरपंच के अनुसार, उन्होंने खुद कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर जल्द सप्लाई बहाल करने के अपील की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई सुचारु बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन का सहारा लेंगे।
 
उधर, जिले के वार्ड नं नौ में भी करीब एक हफ्ते से पीएचई सप्लाई ठप होने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया।
 
इस अवसर पर स्थानीय निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को सप्लाई बहाल करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। असिपु बट्ट ने बताया कि बिना पीएचई सप्लाई के उनके पास पेयजल का और कोई विकल्प ही नहीं है।

सप्लाई ठप होने से लोगों के घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द पेयजल सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें