फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कृष्ण मिशन संस्था ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी सामग्री

Mon, 05 Jan 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राम कृष्ण मिशन संस्था ने रविवार को बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने की वस्तुएं और कपड़े भेंट किए। मिशन द्वारा जिले की बुद्धल तहसील के केवल, सियारी, पुलनी सुंगड़ी आदि क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ित करीब 40 परिवारों को मकान बनाने के लिए लोहे की चादरें, तिरपालें, गर्म कपडे़, खाने-पीने की वस्तुएं, दवाएं और कंबल आदि दिए गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक फारूक इंकलाबी, मुंशी रात सहित कई अन्य लोगों की उपस्थिति में राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर इंकलाबी ने कहा कि सैकड़ों परिवार जहां अभी भी सरकार की मदद के इंतजार में खुले आसमान के नीचे समय काट रहे हैं। वहीं मिशन द्वारा सहायता के बाद अब लोग अपने लिए मकान बना पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें