संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग में कच्चा मकान और पशुशाला जलकर राख
राजोरी। थन्नामंडी तहसील के डोडासनबाला गांव में मंगलवार रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इसमें एक कच्चा मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई। समय रहते पशुशाला में रखे पशुओं को बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार गुल हुसैन पुत्र फकीर मोहम्मद के घर में आधी रात को धुआं उठने लगा। परिवार ने देखा कि उनके कच्चा मकान और पशु शाला से आग की लपटें निकल रही हैं। चीखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता पशु शाला और मकान जलकर राख हो गया। किसी तरह लोगों ने पशु को बाहर निकाला। कच्चे मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।