फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी।जिले की बुद्धल तहसील के दराज द्रमण गांव में मंगलवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। आग में चार पशुओं की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी मोहम्मद असलम के घर में देर शम को उस समय आग लग गई, जब घर के लोग रसोई में बैठे खाना खाने का इंतजाम कर रहे थे। कमरोें से निकलता धुआं निकलता देख सभी लोग बाहर भागे और मुश्किल से जान बचाई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। क्षेत्र में दमकल सुविधा न होने के चलते लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कच्चे मकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसने पल भर में ही मकान को राख का ढेर बना दिया। आग में मकान के अंदर का सारा सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। मकान के साथ बनी पशुशाला में भी आग फैल गई, जिसके चलते चार पशु की दम घुटने से मौत हो गई। सरपंच खलील उर रहमान ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ित व्यक्ति के लिए मदद दी जाए।
उधर रजोेरी के ठंडवाल गांव स्थित बीएसएनएल के एक स्टोर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता स्टोर में रखा बहुत सारा सामान जल कर रख हो चुका था। वहीं बीएसएनएल ने आग के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें