नौशेरा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता श्रीराम जन्म भूमि पर बनाने जा रहे मंदिर निर्माण निधि अभियान के दौरान कार्यकर्ता रिंकु शर्मा की हत्या किए जाने की निंदा की गई है। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीसी सुखदेव सिंह समयाल को सौंप कर उसके हत्यारों को फांसी की दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर नगर कार्यवाह संजय सिंह, हर्ष शर्मा, रिंकु गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद