फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक के लिए खुद लड़ें महिलाएं

Sun, 08 Mar 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को शहर के तारिक कालेज आफ एजूकेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वूमेन राइट कमीशन की चेयरपर्सन शमीम फिरदौस मुख्य अतिथि और एडीसी राजोरी सलीम मलिक गेस्ट ऑफ आनर के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने कहा कि बदलते युग में भी महिलाओं के साथ काफी अन्याय हो रहे हैं। यौन शोषण के मामले हों या फिर ससुराल में उत्पीड़न के मामले।

आज भी महिलाओं के साथ कई प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि फिरदौस ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने पर बल देते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में भी हमारा समाज पुरुषों को अधिक महत्व देता है।

आज के युग में महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। फिर भी महिलाओं को उनके अधिकार पूरी तरह से नहीं मिलते हैं। महिलाओं को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। एडीसी ने कहा कि हमारा समाज चाहे कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाए, महिलाओं के साथ भेदभाव व पक्षपात के कई मामले आज भी सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें