फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के क्लर्क पर गिरी गाज

Sat, 29 Nov 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बुद्धल दरहाल विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी की शिकायत पर जिला चुनाव अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के एक सीनियर क्लर्क को अटैच कर उसके और एक सरपंच के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेकां प्रत्याशी चौधरी लियाकत अली ने जिला चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कोटरंका में कार्यरत समाज कल्याण विभाग के एक सीनियर क्लर्क मकबूल हुसैन और एक सरपंच  पर आरोप लगाया है कि वह दोनों पीडीपी विधायक एवं प्रत्याशी चौधरी जुलफकार अली के हक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

यह भी आरोप लगाया गया कि क्लर्क और सरपंच पीड़ी क्षेत्र में लोगों को पैसे देकर पीडीपी के हक में वोट मांगते पकड़े गए हैं। लियाकत ने जिला चुनाव अधिकारी को लिखित में बताया है कि नेकां कार्यकर्ताओं ने दोनों को दो दिन पहले पीड़ी क्षेत्र में रात के करीब दस बजे कुछ लोगों को रुपये देते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क पर यह भी आरोप है कि वह लोगों को इस बात की धमकी देता है कि यदि पीडीपी को वोट नहीं दिया तो वह उनकी मासिक पेंशन बंद कर देगा।
विज्ञापन

 
नेकां प्रत्याशी की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश पर दरहाल बुद्धल विस क्षेत्र के आरओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। आरओ ने बताया कि प्रत्याशी की शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग के क्लर्क मकबूल हुसैन को कोटरंका कार्यालय से राजोरी के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।  उधर, जिला चुनाव अधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वह आचार संहिता का उल्लंघन न करें, नहीं तो उनकी सेवा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें