सुंदरबनी में जिला रोजगार केंद्र की तरफ से बुधवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिसमें राज्य सरकार के सभी विभागों व विभिन्न बैंक शाखाओं की ओर से बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। मेले में काफी युवा आए।
जिला रोजगार केंद्र राजोरी के उपनिदेशक हरबंस लाल शर्मा की देखरेख में आयोजित मेले में जिला आयुक्त राजोरी दिप्ती उप्पल मुख्य अतिथि थीं।
उन्होंने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सभी पढे़ लिखे बेरोजगारों को सरकार की तरफ से रोजगार उपलब्ध करवाना संभव नहीं है, जिस कारण सरकार की तरफ से युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को ऐसी योजनाओं पूरा लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर युवा एवं खेल विभाग की तरफ से हुए वालीबाल प्रतियोगिता मेें सुंदरबनी वालीबाल क्लब ने हायर सेकेंडरी स्कूल पराट को हराया।