फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में लगीं चार जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएफएसी डालने के लिए खुदाई में लगी चार जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने खुदाई में जेसीबी का इस्तेमाल नहीं करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट ने पिछले दिनों ओएफसी कटने के पीछे बीएसएनएल से कारण पूछा था। बीएसएनएल ने अपने जवाब में बताया था डिफेंस यूनिट के लिए नई ओएफसी डालने का काम एक प्राइवेट कंपनी का दिया गया है। नई ओएफसी पहले डाली गई ओएफसी के साथ ही डाली जा रही है।

कंपनी जेसीबी मशीनों से जमीन खोदने का काम करती है। जेसीबी मशीनों के प्रयोग से पहले डाली गई ओएफसी कट जाती है और इससे संचार सेवा ठप हो जाती है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने ओएफसी डालने के लिए जेसीबी मशीनों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन इस आदेश की परवाह किए बिना कंपनी मशीनों से जमीन खोदने का काम करती रही।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन को कड़ा नोटिस लेते हुए पुलिस ने काम में लगी चार जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। एसएचओ चमन गोरखा ने बताया शहर के ढांगरी बडून क्षेत्र में खुदाई में लगी चार जेसीबी मशीनों को जब्त किया गया है।  यदि आगे भी मशीनों का प्रयोग किया गया तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएसएनएल सेवा बार बार ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों डीसी राजोरी और जिला मजिस्ट्रेट बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से दो अहम वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी भाग नहीं ले पाए थे। तब उन्होंने बीएसएनएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ओएफसी बिछाने के लिए खुदाई में जेसीबी के प्रयोग पर प्रतिबंध के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें