फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के अवैध कब्जे से सरकारी क्वार्टर खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट निवासी राजोरी के पूर्व विधायक असलम खान को उपायुक्त ने सरकारी क्वार्टर से बाहर कर दिया है। वह सिंचाई विभाग की मिलीभगत से राजोेरी में 14 साल से रह रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक द्वारा सरकारी क्वार्टर पर कब्जे की भनक जब उपायुक्त राजेश कुमार शवन को लगी, तो उन्होंने तत्काल एसीआर और तहसीलदार को क्वार्टर खाली कराने के निर्देश दिए। डीसी के निर्देश के बाद तत्काल एसीआर और तहसीलदार की टीम हरकत में आई और पुलिस की मदद से सरकारी क्वार्टर खाली कराकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि जिला प्रशासन ने सरकार की इमारतों पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक पंचायत घर, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र कार्यालय आदि के करीब 18 भवनों को कब्जे से खाली कराया है। इन इमारतों पर 15-20 साल से कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें