सुंदरबनी। डाक बंगले में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी की नीतियों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में रविंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि आज हर वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है। बढ़ती महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के कारण गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दाम अधिकतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। जनता में बढ़ती महंगाई के कारण रोष है, लेकिन जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें।
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी ब्लाक प्रधान मास्टर द्वारिका नाथ, लोकराज खजूरिया, पिंका पराशर, योगराज शर्मा आदि मौजूद रहे।