फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ईदगाह में अदा की नमाज, दुआ के लिए उठे हाथ

Tue, 18 Jun 2024 05:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक जारी रहेगा जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम और अकीदत से मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे और अमन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे।
विज्ञापन

मुस्लिमों ने अमन-शांति के लिए दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे से लेकर बड़े और बूढ़े साथियों के घरों में जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। राजोरी के ईदगाह मैदान में पहुंचकर डीएम ओम प्रकाश भगत, डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज तेजिंद्र सिंह, एसएसपी अमृतपाल सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम ने कहा कि पर्व खुशियों का होता है। आपस में मिल जुलकर मनाना चाहिए। इसके बाद तमाम लोगों ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम व हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम के नाम पर खुदा की राह में बकरों, भेड़ आदि की कुर्बानी दी। उसके कुर्बानी का मीट अपने सगे संबंधियों और दोस्तों के घर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं, जो लोग सोमवार को बकरे आदि की कुर्बानी नहीं दे सके वे आज कुर्बानी देंगे। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें