फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ईद उल अजहा आज, सभी तैयारियां पूरी

Mon, 17 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरा मंडी में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। ईद उल अजहा सोमवार को मनाई जाएगी। त्योहार के मद्देनजर राजोरी के बाजार सजे हैं, जहां अब भीड़ बढ़ने से रौनक छाने लगी है। ईद उल अजहा के दिन सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कराई जाएगी। त्योहार पर सेवइयों के साथ कई पकवान बनाने के लिए मुस्लिम परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। बकरा मंडी भी लगी है, जहां बकरों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। नमाज के लिए ईदगाहों में तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में ईदगाह मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। गर्मी को देखते हुए ज्यादातर जगह सुबह 7 से 9 बजे के नमाज का वक्त तय किया गया है।
एक लाख तक के बिक रहे बकरे
शहर के गुज्जर मंडी में बकरा मंडी लगी है। हफ्ते भर से आसपास के गांवों से पशु पालक बकरों को लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन बाजार में खरीदार नहीं आ रहे थे। रविवार सुबह से बकरा मंडी में भीड़ नजर आने लगी। जिन लोगों को घरों में कुर्बानी करानी है, वे लोग बकरे खरीदने पहुंच रहे हैं। पशु पालकों ने बताया कि 60-60 हजार से कम कीमत का कोई बकरा नहीं है और 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपए तक के बकरे मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मेहमानों को परोसेंगे लजीज व्यंजन, तैयारियां शुरू
मुस्लिम परिवारों में बकरीद के पर्व पर ईद की तरह की सेवई समेत कई तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इसके लिए मुस्लिम घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्यादातर लोगों ने सेंवई की खरीदारी कर ली है। अन्य पकवान बनाने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। ताजीम मलिक, अबरार खान आदि ने बताया कि मुख्य पकवान सेंवई बनाई जाएगी।
विज्ञापन

चिकन के कपड़े और कॉटन सूट की मांग
भीषण गर्मी और लू की वजह से इस बार चिकन के कपड़ों और कॉटन सूट की डिमांड ज्यादा है। राजोरी शहर के प्रसिद्ध दुकानदार विक्की महाजन, अंकुर गुप्ता बताते हैं कि दोपहर में धूप की वजह से कम लोग दिखते हैं, लेकिन शाम होते ही भीड़ आने लगती है। इस बार भारी कढ़ाई वाले सूट नहीं बिक रहे हैैं। गर्मी अधिक है, इसलिए सामान्य कॉटन सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। प्लाजो और नायरा सूट भी बिक रहे हैं। चिकन के कपड़ों के व्यवसायी ने बताया कि गर्मी ज्यादा है और महंगाई भी बढ़ी है, जिससे खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह कम है। चिकन के कुर्ता-पायजामा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें