फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा नेथन्नामण्डी का दौरा किया।

विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा नेथन्नामण्डी का दौरा किया। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शाहदरा शरीफ के दौरे के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा बीके सिंह ने मंगलवार को थन्ना मंडी के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों के दैनिक कार्यों की समीक्षा की। गवर्नमेंट मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में कई प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले और उन्हें क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकारी हाई स्कूल अजमताबाद और सरकारी मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए, ताकि हमारे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है। उनके साथ शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उन्होंने पुस्तकालयों, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, कक्षाओं का निरीक्षण किया और स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत की। ताकि छात्र और शिक्षक शिक्षा में आने वाली समस्याओं का आकलन कर सकें।
प्रमुख सचिव ने शिक्षकों और अन्य प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और प्रत्येक छात्र की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षण समुदाय से शैक्षिक ढांचे को पटरी पर लाने के लिए अपना समर्थन देने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा को मित्रवत बनाने के लिए काम करने को कहा, जिसके लिए निदेशालय स्कूल शिक्षा हर संभव मदद करेगा। अतिथि टीम ने शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं का संज्ञान लिया और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें