राजोरी। डिग्री कॉलेज बुद्धल में बुधवार को एनएसएस का विशेष शीतकालीन शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का विशिष्ट अतिथि बीडीसी अध्यक्ष शमीम अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद मजम्मल हुसैन ने की। बीडीसी अध्यक्ष ने विभिन्न पहलुओं, जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य ने छात्रों को एनएसएस की भागीदारी, उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से समुदाय और सामान्य रूप से राष्ट्र के प्रति एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक अस्तित्ववाद में मदद और आवश्यकता के संयोजन का संकेत दिया। समारोह में स्वयंसेवकों ने शपथ ली और गीत गाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अदनान अली शाह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस एडवाइजरी कमेटी के संयोजक प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सैयद मोहम्मद जवाद, शशि देवी, डॉ. गोहवर अहमद शापू, डॉ. सुमायरा जिलानी, डॉ. मोहम्मद जावेद, प्रोफेसर प्रीति शर्मा, साइमा शबनम, मोहसिना मुस्लिम भी उपस्थित थे।