बीजीएसबीयू ने मनाया अंतरराष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के संबंध में सेंटर फॉर हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म (सीएचटी) बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का आयोजन सस्टेनेबल माउंटेन टूरिज्म विषय पर किया गया था जो इस साल आईएमडी की थीम भी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विवि के टूरिज्म विभाग को बधाई दी।
प्रोफेसर अकबर ने कहा कि पहाड़ जीवन के फव्वारे हैं। वीसी ने उल्लेख किया कि लगभग एक अरब लोग पर्वतीय क्षेत्रों में रहते हैं, और आधी से अधिक मानव आबादी पानी और पोषण के लिए पहाड़ों पर निर्भर है। प्रोफेसर अकबर मसूद ने कहा कि स्थायी पर्वतीय पर्यटन में स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने की काफी संभावनाएं हैं। संगोष्ठी में एमबीए हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और बी वोक ट्रैवल एंड टूरिज्म के 11 छात्रों ने भाग लिया। इरफान बशीर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि फैसल मजीद ने दूसरा और बाजिला शौकत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर बोलने वालों में डॉ. दानिश इकबाल उप निदेशक सीएचटी, रोहित रतन एसोसिएट कोऑर्डिनेटर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया, डॉ. परवेज अब्दुल्ला, डॉ. ममता भट, असरार गौस और समन्वयक सीएचटी तनवीर नासिर, रिसर्च स्कॉलर सीएचटी ने कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।