राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने प्रवेश के लिए आवेदन पत्र शुल्क में भारी कमी की है।
आवेदन पत्र शुल्क को 1,000 से घटाकर 600 कर दिया गया है। इससे भावी छात्रों के लिए अधिक किफायती प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, सीयूईटी अंदर ग्रेजुएट और पोस्ट पोस्ट ग्रेजुएट स्कोर के आधार पर बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविधायलय में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब केवल 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
उप कुलपति प्रोफेसर जावेद इकबाल ने कहा कि यह निर्णय बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने और अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किया गया है।