फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: शहर में फैली गंदगी पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सालानी स्थित न्यू बस अड्डे के पीछे शहर के कचरे को जमा करने और राजोरी के सुखतोई नदी के किनारे अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता रादिश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद राजोरी की नदी को दूषित करने का काम कर रही है। शहर के विभिन्न वार्डों से इकट्ठा होने वाले कचरे को नदी किनारे डाला जाता हैए जिससे यह नदी दूषित होती जा रही है। वहीं मंडल प्रधान एडवोकेट तरुण वसून ने कहा कि नदी में गंदगी के ढेर लगाने से सालानी के आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। गंदगी के ढेर से कई प्रकार के रोग पैदा करने वाले कीटाणु जन्म लेते हैं और इससे हवा पानी बुरी तरह से दूषित हो रही है। इसी गंदगी के ढेर में पशु भी मुंह मारते हैं और वे भी बीमारी का शिकार होते हैं। वहीं वरिष्ठ नेता राजा रतन ने बताया कि यहां पर जो निर्माण किए गए हैं, वे सब अवैध हैं। नदी से मात्र 20 या 30 फुट की दूरी पर निर्माण किए गए हैं, जबकि नियमों की बात करें तो नदी से 100 मीटर की दूरी के बाद ही कोई भवन निर्माण किया जा सकता है। वहीं भाजपा नेताओं ने डीसी राजोरी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह राजोरी को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद को ठोस कदम उठाने के निर्देश दें नहीं तो भाजपा प्रदर्शन का सहारा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें