राजोरी। जिले के समोट स्थित भारतीय सेना की राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन ने बुद्धल इलाके में नशीली दवाओं के सेवन और तंबाकू की लत के हानिकारक प्रभावों पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह आयोजन युवाओं की रक्षा और मानव जाति के कल्याण को बढ़ावा देने की थीम के साथ आयोजित किया गया।
सेना के अनुसार आज की युवा पीढ़ी नशीले पदार्थों में तल्लीन हो रही है। उन्हें सही रास्ते पर लाने की जरूरत है। सेना के अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे और इसके हानिकारक प्रभावों, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के बारे में बताना है। लोगों को तंबाकू की लत के दुष्प्रभावों और यह कैसे युवाओं में मुंह के कैंसर का कारण बनता है, के बारे में भी बताया गया। जागरूकता अभियान में कुल 32 स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।