नौशेरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नौशेरा में चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में पहुंचीं राजोरी की एसएसपी शीमा नबी कुस्बा ने बताया की अभी कोरोना के मामले कम हुए हैं, मगर खत्म नहीं हुए। इसलिए, लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। एक बार कोरोना बढ़ गया तो कम होना मुश्किल होगा। जनता लापरवाही न बरते। इस मौके पर एडिशनल एसपी अमित वर्मा, जाकिर शहिन मिर्जा एसडीपीओ नौशेरा, पंकज शर्मा थाना प्रभारी, संजय चौधरी सह कार्यवाहक, नगर कार्यवाहक राधे मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिंदु चौधरी जिला प्रमुख सेवा भारती की मौजूदगी रही।